Connect with us

उत्तराखण्ड

ढेंचा पर छिड़ी जंग, त्रिवेन्द्र के ज्ञान पर अब हरक ने उठाया ये सवाल…

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के ढेंचा मामले को लेकर कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने दिए गए बयान के बाद अब मामले पर उनके ज्ञान पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने कहा पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत जैसा उनका ज्ञान है वैसी ही बात करते हैं। उन्होंने कहा कि उम्र में त्रिवेंद्र सिंह रावत उनसे बड़े हैं लेकिन उन्हें इस तरह की बात नहीं करनी चाहिए थी।

उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत रूप से टिप्पणी करने से पहले त्रिवेंद्र सिंह रावत को सोचना चाहिए था। जिससे कि किसी के सम्मान को ठेस पहुंचे ऐसी बात करना एक नेता के लिए शोभा नहीं देता है। वहीं कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के इस बयान से यह तो साफ जाहिर होता है कि ढेंचा मामले को लेकर उनकी ओर से दिया गया बयान, अब उनके लिए व्यक्तिगत मुसीबत बनकर सामने आया है। वहीं इस बात से यह भी साफ जाहिर होता है कि त्रिवेंद्र सिंह रावत के इस रवैये से भाजपा में कहीं न कहीं अंतर्कलह शुरू हो गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]