Connect with us

उत्तराखण्ड

पुलिस ही करवा रही थी चरस की तस्करी, खेल ज्यादा दिन नहीं चला, आरोपियों के साथ दो सिपाही गिरफ्तार…

तस्करी को रोकने के बजाय जब पुलिस ही चरस की तस्करी करवाने लगे तो क्या होगा, मामला है उधम सिंह नगर जिले के किच्छा कोतवाली का, किच्छा पुलिस ने 20 लाख की चरस के साथ पिथौरागढ़ में तैनात दो पुलिस के सिपाहियों सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि चम्पावत में तैनात एक सिपाही की मामले में संलिप्तता सामने आने पर जाँच की जा रही है। चारो आरोपियो के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

किच्छा पुलिस ने 8 किलो चरस के साथ पिथौरागढ़ में तैनात दो सिपाहियों सहित दो अन्य युवकों को गिरफ्तार किया है। चारो आरोपियो से दो कार भी बरामद की है। पुलिस ने चारों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत किच्छा कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक सिपाहियों ने पूछताछ में एक और सिपाही का नाम लिया है। जिले के एसएसपी दलीप सिंह कुँवर ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि किच्छा कोतवाली पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना दी कि लालपुर के पास मज़ार के सामने चरस की खेप की सप्लाई होने जा रही है। जिस पर पुलिस ने मौके पर दबिश दी तो दो अलग अलग गाड़ियों से चार युवकों को हिरासत में लिया गया। एक कार में दो युवक विपुल शैला निवासी आदर्श कालोनी खटीमा, पीयूष खडायत निवासी टिकरी खटीमा को 1.094 किलो ग्राम चरस के साथ पकड़ा तो वही प्रभात सिंह बिष्ट निवासी अमाऊ खटीमा, दीपक पाण्डे निवासी खेती खान थाना लोहाघाट जिला चम्पावत को 6.914 किलो ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी दीपक पांडेय व प्रभात सिंह ने बताया कि वह पिथौरागढ़ जनपद में पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात है। वही उन्होंने एक और पुलिस कर्मी का नाम लिया है। किच्छा पुलिस ने चारों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

एसएसपी दलीप सिंह कुँवर ने बताया कि 8 किलो चरस के साथ पिथौरागढ़ में तैनात दो सिपाहियों सहित अन्य दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियो ने बताया कि चम्पावत में तैनात सिपाही विनोद सिंह फर्त्याल द्वारा चरस की खेप सप्लाई की गई थी। मामले की जाँच की जा रही है। अगर उक्त सिपाही भी मामले में संलिप्त पाया जाता है तो उसके खिलाफ भी कार्यवाई की जाएगी। 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]