Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: चंदन हॉस्पिटल का अमानवीय चेहरा आया सामने, इमरजेंसी इलाज के नाम पर ₹80 हजार का बिल, भुगतान न होने पर शव सौंपने से किया इनकार

हल्द्वानी: एक निजी अस्पताल की संवेदनहीनता ने मानवता को शर्मसार कर दिया है। हल्द्वानी स्थित चंदन हॉस्पिटल पर अल्मोड़ा से आए एक मरीज के साथ अमानवीय व्यवहार का गंभीर आरोप लगा है। जानकारी के अनुसार, अस्पताल ने महज दो घंटे के इमरजेंसी इलाज के लिए ₹80 हजार का बिल थमा दिया। इलाज के दौरान मरीज की मौत हो गई।

आरोप है कि मरीज के निधन के बाद भी अस्पताल प्रशासन ने पूरे पैसे जमा न करने की स्थिति में शव सौंपने से इनकार कर दिया, जिससे परिजनों की पीड़ा और बढ़ गई। मजबूर होकर पीड़ित परिजनों ने एसएसपी नैनीताल मंजूनाथ टीसी को फोन कर पूरे मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही एसएसपी ने तत्काल पुलिस को मौके पर भेजते हुए अस्पताल प्रशासन के खिलाफ सख्त रुख अपनाया। पुलिस हस्तक्षेप के बाद अस्पताल को झुकना पड़ा और अंततः मृतक का शव परिजनों को सौंपा गया।

एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि उन्हें इस संबंध में लिखित शिकायत भी प्राप्त हुई है, जिसकी जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमों के उल्लंघन और अमानवीय कृत्य के लिए अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। यह मामला एक बार फिर निजी अस्पतालों की मनमानी, बेलगाम बिलिंग और संवेदनहीन रवैये पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]