Connect with us

उत्तराखण्ड

पत्नी पर हुआ पति को शक, फिर हुआ विवाद, अंजाम में पति द्वारा पत्नी को मिली गोली से मौत…

आपसी विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। मामला हरिद्वार के लक्सर थाना क्षेत्र का है, लक्सर के महाराजपुरकला गांव में कलयुगी पति ने अपनी पत्नी को गोली मार हमेसा के लिए सुला दिया, शनिवार सुबह से पति और पत्नी में आपसी विवाद चल रहा था।

विवाद इतना हावी होने लगा कि पति द्वारा पत्नी की हत्या कर दी गई। इस हत्या से आस-पड़ोस में सनसनी फैल गई, मौके पर पुलिस ने पहुंच, शव को कब्जे में लेकर आरोपी पति को गिरफ़्तार कर, हत्या की असल वजह को लेकर पूछताछ की जा रही है।

क्षेत्राधिकारी विवेक कुमार ने बताया कि हत्यारोपी का नाम अर्जुन है, जिसने अपनी पत्नी की देशी तंमचे से हत्या की है, देशी तमंचे को पुलिस द्वारा कब्जे में ले लिया गया है। साथ ही पुलिस की अब तक पूछताछ में बताया कि आरोपी अपनी पत्नी पर अकसर शक करता था, आपसी विवाद की वजह ही यह बताई गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]