Connect with us

उत्तराखण्ड

राजनीति के धुरंधर ‘हरदा’ को सांप ने दिया चकमा, उनकी कार में सांप की तलाश, जानिए क्यों।

सोमवार की देर रात श्रीकृष्णा जन्माष्टमी देखने गए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के कार की बोनट में सांप दिखने से हडक़ंप मच गया। साँप देखने की सूचना पूर्व सीएम हरीश रावत ने पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही धारा चौकी के इंचार्ज शिशुपाल सिंह राणा और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचे। तब तक सांप गायब हो गया। काफी देर तक उसे ढूढ़ा गया लेकिन वह नहीं मिला। हरदा ने कहा कि सांप में मारना मत, उसे सुरक्षित पकड़ कर छोड़ देना। इस दौरान कार के अंदर सांप ढूंढा लेकिन नहीं मिला तो हरदा करीब आधा घंटा पुलिस चौकी में बैठे रहे।

जिसके बाद सांप का पता नहीं चल सका। अंत में हरदा के एक कार्यकर्ता की कार से अपने आवास तक पहुंचे। जबकि कार अभी धारा चौकी के बाहर ही खड़ी की गई है। कार के अंदर सांप की तलाश की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]