Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- तीमारदार ने जड़ डाला नर्स के जोरदार थप्पड़, पुलिस के पास पहुंची तहरीर…

हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती एक मरीज की मां ने ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स को गाली गलौज करते हुए उसके गाल पर थप्पड़ जड़ दिया। नर्स ने मरीज की मां के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंप कर कार्रवाई की मांग की है।

सुशीला तिवारी अस्पताल में तैनात नर्स पूजा पुत्री पुरन राम निवासी हेडिल गेट मल्ला प्लाट अपनी ड्यूटी कर रही थी इतने में ही अस्पताल में भर्ती भास्कर गोस्वामी की मां पूजा के करीब आई और उसे गाली गलौज करने लगी जब पूजा ने इसका विरोध किया तो उक्त महिला ने उसके गाल पर एक जोरदार थप्पड़ जड़ दिया।

पूजा महिला से पूछता रह गई लेकिन महिला ने फिर से उस पर हमला करने का प्रयास किया, इतने में ही महिला का पति बीच में आ गया और उसे दूर ले गया। नर्स पूजा ने इसकी शिकायत प्राचार्य, मेडिकल सुपरीटेंडेंट, नर्सिंग अध्यक्ष, के साथ ही पुलिस को तहरीर सौंप कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है, उधर अस्पताल में नर्स ने अपनी जान को खतरा बताया है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]