Connect with us

उत्तराखण्ड

इस नगर निगम के कर्मचारी ने की आत्महत्या की कोशिश, पढ़िए पूरा मामला…

यहाँ सैलरी काटने से परेशान सफाई कर्मचारी की ओर से आत्महत्या की कोशिश करने का मामला सामने आने से पूरे शहर में हड़कंप मच गया है। दरअसल नगर निगम रूडकी के मोहित नाम के सफाई कर्मचारी ने कई महीनो से सैलरी काटने से परेशान होकर आज फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया है। गनीमत रही की सही समय पर पड़ोसियों के द्वारा मोहित को बचा लिया गया है मोहित का आरोप है की पिछले सात आठ महीनो से उसकी सेलरी काटी जा रही है जिसकी शिकायत वो सब जगह कर चुके हैं। लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई है।

पीड़ित मोहित का आरोप है कि 2018 में सफाई का कार्य करने के दौरान उन्हें चोट लग गई थी जो बाद में कैंसर बन गई लेकिन नगर निगम की और से उन्हें कोई सहायता नहीं मिली है और पिछले साथ आठ महीने से उनकी सैलरी काटी जा रही है जिस कारण परेशान होकर उन्हें आज आत्महत्या का प्रयास करना पड़ा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]