Connect with us

उत्तराखण्ड

पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद, पत्नी ने अपने मित्र के साथ पति को जान से मारने की दे डाली धमकी।

धर्म नगरी हरिद्वार में एक नामी कारोबारी ने अपनी पत्नी और उसके दोस्त के खिलाफ जान से मारने की धमकी के मामले में ज्वालापुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। व्यापारी एक कारोबारी है, उसकी शादी एक साल पहले हुई थी, वैवाहिक जीवन में पत्नी के साथ विवाद इतना बढ़ गया कि पत्नी घर छोड़ कर चली जाती है, साथ ही कारोबारी ने आरोप लगाया है कि जब वह अपनी पत्नी को ससुराल से वापस बुलाने गया तो उसने साफ इंकार कर दिया।

पत्नी ने अपने पुरुष मित्र के साथ जान से मारने की धमकी दी, पुलिस ने इस मामले में पत्नी और उसके मित्र के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। ज्वालापुर कोतवाली के प्रभारी सीसी नैथानी ने बताया कि कारोबारी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर दिया गया है, पुलिस द्वारा मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]