Connect with us

उत्तराखण्ड

आशिक़ी का भूत इस तरह था हावी, माशूका के पति की कर दी हत्या…

अवैध सम्बंध के चलते माशूका के पति को ही मौत की नींद सुला दिया, मामला हल्द्वानी का है जहाँ पुलिस ने कैटरिंग कारोबारी सोनू गुप्ता हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने सोनू गुप्ता की हत्या के आरोप में सोनू सैनी नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, बताया जा रहा है कि आरोपी के मृतक की पत्नी से अवैध सम्बन्ध थे। लिहाजा सोनू सैनी ने सोनू को रास्ते से हटाने के लिए उसकी हत्या कर दी। दरअसल उजाला नगर का रहने वाला कैटरिंग कारोबारी सोनू गुप्ता पिछले 15 सालों से शादी तथा अन्य कार्यक्रमों में खाने के ठेका लेने का काम करता था इस दौरान बतौर कर्मचारी के तौर पर सोनू सैनी को सोनू गुप्ता ने अपने पास रखा धीरे धीरे सोनू सैनी ने पूरा कारोबार समझ कर खुद भी अपना व्यवसाय शुरू कर लिया और इस दौरान उसका मृतक की पत्नी के साथ प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। मृतक के बड़े भाई ने पुलिस को दी तहरीर में इस बात का जिक्र किया है। सोनू गुप्ता के पीठ पीछे उसकी पत्नी और प्रेमी आपस में मिलते रहे जब पति सोनू गुप्ता को इस बात की जानकारी हुई तो उसे रास्ते से हटाने के लिए सोनू सैनी ने यह कदम उठाया, अब पुलिस मृतक की पत्नी की भूमिका की भी जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]