Connect with us

उत्तराखण्ड

भाई-बहन की झरने के झील में डूबने से हुई मौत, ननिहाल आये थे घूमने…

भाई बहन घूमने के लिए अपने ननिहाल आये थे, जहा वह झरने के झील में नहाने गए, वहां दोनो भाई बहन की झील में डूबने से मौत हो गई। मामला पौड़ी जिले के कोट विकास खंड के रखूण गांव का है।

गाँव के पास स्थित गेंठीछेड़ा झरने की झील में नहाने गए भाई-बहन की डूबने से मौत हो गई। अमावस्या के दिन परिवार के दो चिराग बुझने से घर में मातम छाया हुआ है। जानकारी के अनुसार, पौड़ी ब्लाक के सिरोली गांव के मूल निवासी प्रमोद रावत की बेटी दिव्या रावत (16वर्ष) और अमन रावत (14वर्ष) अपने ननिहाल कोट ब्लाक स्थित रखूण गांव गए थे। जहां वे शाम को गेंठीछेड़ा झरने की झील में नहाने के लिए चले गए। नहाते वक्त पैर फिसलने से दोनों डूबने लगे। उनके साथ मामा की लड़की भी गई हुई थी। उसने दोनों को डूबता देख ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बच्चों को झील से निकालकर 108 की मदद से जिला अस्पताल पौड़ी उपचार के लिए पहुंचाया। लेकिन डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से मां, नानी व मामा समेत पूरे परिवार का रो रोकर बुरा हाल है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]