Connect with us

उत्तराखण्ड

बेटी ने दी पिता को मुखाग्नि, पिता के कातिलों को कड़ी सजा दिलाने की मांग…

बीते दिन संदिग्ध परिस्थितियों में बुजुर्ग की मौत के मामले में परिजनों की तहरीर पर 2 लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और साथ ही आज परिजनों की ओर से बार बार आग्रह किए जाने पर दोबारा से पुलिस ने बुजुर्ग के शव का दोबारा से पोस्टमार्टम कराया और उसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

जिसके बाद आज बुजुर्ग का अंतिम संस्कार चित्रशिला स्थित रानीबाग घाट में कर दिया गया। इस दौरान बुजुर्ग को मुखाग्नि उनकी बेटी सौम्या ने दी। वहीं पिता की मौत से आहत सौम्या ने कहा कि उनके पिता की मौत एक सोची समझी साजिश है साथ ही उन्होंने पुलिस से आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की माँग की। इस दौरान बेटी के हाथों मुखाग्नि दिए जाने को देख मौके पर ग़मगीन माहौल बन गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]