Connect with us

उत्तराखण्ड

ज़मीनी विवाद ने ले ली जान, सरेआम गोली मारकर की गई हत्या, पुलिस मौके पर आरोपी फरार।

आपसी विवाद इतना बढ़ गया कि दो पक्षों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग होने लगी, जिसमें एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई। मामला हरिद्वार जिले के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र का है, जहां भट्टा स्वामी पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की जिसमें उसे गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई।

हत्याकांड के बाद पुलिस के आला अधिकारियों व इलाके में हड़कंप मच गया, मौके पर पुलिस का भारी अमला पहुंच कर जांच में जुट गया है। आपको बता दें कुमराड़ा गांव में ईट भट्टा मालिक अजय मलिक निवासी मुजफ्फरनगर कि उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई, जब वह अपने कार्यालय में बैठा था।

यह पूरा मामला जमीनी विवाद को लेकर हुआ था, जमीनी विवाद के चलते आरोपी विपिन द्वारा भट्टा स्वामी पर फायरिंग कर दी गई। भट्टा स्वामी को गोली मारकर आरोपी फरार हो गया है, पुलिस द्वारा आरोपी की धरपकड़ के लिए टीमें रवाना कर दी गई हैं। साथ ही पुलिस अधिकारियों ने कहा कि आरोपी को जल्द पकड़ कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]