Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- एमबीपीजी की छात्रा ने की आत्महत्या, गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस…

हल्द्वानी- राजपुरा राजकीय इंटर कॉलेज के पास एक युवती ने पंखे पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है, युवती हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष में पढ़ती थी, जो कि आज दोपहर 1:30 बजे कॉलेज से घर आई, खाना खाकर वह अपने कमरे में चली गई थी, शाम को 4:00 बजे भाई ने पंखे से लटकी अपनी बहन को देखा जिसके बाद उसे तत्काल सोबन सिंह जीना बेस हॉस्पिटल में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया।

हल्द्वानी कोतवाल अरुण सैनी ने जानकारी देते बताया कि पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर के पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आत्महत्या के कारणों का पुलिस पता लगा रही है। बड़ा सवाल यह उठता है कि आखिर बीए फर्स्ट ईयर में पढ़ने वाली छात्रा को ऐसी क्या परेशानी आ गई कि इतनी कम उम्र उसने मौत को गले लगा लिया, अब पुलिस मामले की गुत्थी सुलझाने में जुट गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]