Connect with us

उत्तराखण्ड

भाजपा आई चुनावी मोड पर, अल्मोड़ा में होगी चिंतन बैठक, जानिए कौन-कौन होंगे शामिल…

आगामी विधानसभा चुनाव को चलते भाजपा अब चुनावी मोड पर आ गई है। जिसमें 27, 28 औऱ 29 जून को बीजेपी की एक चिंतन बैठक अल्मोड़ा में हो सकती है, इस बैठक में बीजेपी प्रदेश कोर कमेटी के सभी नेता शामिल होंगे। मुख्यमंत्री समेत सभी सांसद व कैबिनेट मंत्री भी शामिल होंगे, बीजेपी के प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट के मुताबिक यह बैठक मार्च में आयोजित की जानी थी, लेकिन कोविड कारणों के चलते यह बैठक जून के अंतिम सप्ताह में करने का फैसला लिया गया है। वर्तमान में पार्टी के हालातों पर चर्चा और विधानसभा चुनाव की रणनीति को देखते हुए सरकार और संगठन के बीच तालमेल को लेकर इस बैठक में चर्चा हो सकती है। इस बैठक में प्रदेश स्तर के कार्यकर्ताओं को भी शामिल किया जा सकता है, 2022 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी की सरकार कैसे आएगी उस रणनीति पर विशेष चर्चा की जा सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]