Connect with us

उत्तराखण्ड

पैरोल पर गए 157 कैदी अवधि खत्म होने पर भी नही पहुंचे वापस…

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के बीच हाई पावर कमेटी द्वारा कैदियों को 3 महीने के पैरोल पर रिहा किया जा रहा है। पिछले साल भी कोर्ट के निर्देश के बाद नैनीताल जनपद से 288 कैदियों को पैरोल पर के लिए रिहा किया गया था जिसमें 157 कैदी ऐसे है जो पैरोल अवधि खत्म होने के बाद भी वापस जेल नही आए है,


ऐसे में जेल प्रशासन ने अब इसकी सूचना कोर्ट के साथ ही संबंधित जिलों के एसपी को भेजकर कैदियों को पकड़ने की गुहार लगाई है वही कोरोना की दूसरी लहर के बीच एक बार फिर से कैदियों की पैरोल पर रिहाई की जा रही है लेकिन कई कैदी ऐसे है जिनको पुलिस पैरोल पर उनको घर छोड़ने जा रही है लेकिन घर वाले उनको लेने से मना कर रहे है जेल अधीक्षक सतीश सुखीजा ने बताया कि कोर्ट के निर्देश के बाद नैनीताल जिले से 139 कैदियों की रिहाई होनी है जिसमें अभी तक 125 कैदियों की रिहाई हो चुकी है जबकि बाकी अन्य कैदियों की रिहाई की प्रक्रिया जारी है,

इसके अलावा ऊधम सिंह नगर जेल से 248 कैदियों की रिहाई होनी थी जिसमें 223 कैदियों की रिहाई हो चुकी है जबकि अन्य कैदियों की रिहाई की प्रक्रिया चल रही है उन्होंने बताया कि 2 कैदियों को उनके घर ले जाया गया लेकिन परिजनों ने उनको लेने और पहचानने से मना कर दिया जिसके बाद न्यायालय के निर्देश के बाद इन कैदियों को वापस हल्द्वानी जेल में रखा गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]