Connect with us

उत्तराखण्ड

अमित को हक़ दिलाने के लिए अनशन स्थल पहुंचे सुमित… कही यह बातें…

नगर निगम परिसर में देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले बर्खास्त सफाई कर्मचारियों की बहाली सहित विभिन्न मांगो को लेकर आमरण अनशन किया जा रहा है। अमित कुमार के समर्थन में धरना स्थल पहुँच उत्तराखंड कांग्रेस पब्लिसिटी कमेटी के अध्यक्ष सुमित हृदयेश ने समर्थन दिया और आमरण अनशन कर रहे अमित कुमार का हालचाल जाना।

सुमित हृदयेश ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि अमित कुमार की विभिन्न जायज माँगो को लेकर नगर निगम परिसर में पिछले कई दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे है। नगर निगम प्रशासन सहित शासन-प्रशासन से उक्त मामले की गंभीरता को देखते हुए शीघ्र उचित समाधान करवा कर भूख हड़ताल को खत्म करवाना चाहिए और अगर अविलंब सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुयी तो उग्र आंदोलन होगा जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी नगर निगम प्रशासन सहित शासन-प्रशासन की होगी।

इस दौरान कर्मचारी नेता राहत मसीह, अमरदीप चौधरी, पूर्व पार्षद सुमित कुमार, युवक कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह प्रिंस सहित दर्जनों लोग धरना स्थल पर मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]