Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : दमुवाढूँगा में डर का माहौल सरकार का तुग़लकी रवैया स्वीकार नहीं : सुमित हृदयेश

हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने कहा की दमुवाढूँगा क्षेत्र इन दिनों प्रशासनिक दबाव और डर के माहौल से जूझ रहा है। यह वही क्षेत्र है जिसे वर्ष 2002 में मेरी माताजी, स्व. श्रीमती इंदिरा हृदयेश जी ने गोद लिया था और वहाँ अभूतपूर्व विकास कार्य किए। उन्हीं के सपनों को साकार करते हुए वर्तमान में मेरे द्वारा दमुवाढूँगा क्षेत्र में ₹2 करोड़ से अधिक की लागत से सड़क निर्माण सहित कई विकास योजनाएँ संचालित की जा रही हैं।

विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि मेरी माताजी स्व. इंदिरा हृदयेश जी का स्पष्ट सपना था कि दमुवाढूँगा वासियों को उनका मालिकाना हक दिलवाया जाए। इस दिशा में वर्ष 2016 में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया और दमुवाढूँगा क्षेत्र को राजस्व ग्राम के रूप में बंदोबस्त घोषित किया गया। इसके बावजूद वर्तमान सरकार न केवल इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाने में विफल रही है, बल्कि अब यह कह रही है कि “दमुवाढूँगा में नए लोगों ने कब्जा किया है”। सरकार और प्रशासन परंपरागत और दशकों से वहाँ निवासरत लोगों को बेदख़ल करने की कोशिश कर रही है जो सरासर ग़लत और असंवेदनशील है।

दमुवाढूँगा क्षेत्र के लोग 50-60 वर्षों से वहाँ निवास कर रहे हैं, खेती कर रहे हैं, अपनी ज़मीनों पर कास्तकारी कर रहे हैं। ऐसे में सरकार का यह रवैया कि इन लोगों की ज़मीनों पर अब प्रशासन कब्ज़ा करेगा यह पूर्णतः अन्यायपूर्ण है।

यह केवल दमुवाढूँगा तक सीमित नहीं है। हाल ही में काठगोदाम क्षेत्र में मलिन बस्ती श्रेणी ‘ए’ के लोगों को डरा-धमकाकर उनके घर प्रशासन ने तुड़वा दिए, जबकि इन बस्तियों को कानूनी संरक्षण प्राप्त है और प्रशासन को उन्हें हाथ तक लगाने का अधिकार नहीं है।

आज पूरे हल्द्वानी शहर में ग़रीब, वंचित और मेहनतकश नागरिकों को डराने-धमकाने का तुग़लकी रवैया अपनाया जा रहा है, जो लोकतंत्र और संवैधानिक मूल्यों के विपरीत है। हम इस अन्याय का पूरज़ोर विरोध करते हैं और यह विश्वास दिलाते हैं कि बहुत जल्द प्रशासनिक अधिकारियों से मिलकर इस मुद्दे को उठाया जाएगा और क्षेत्रवासियों को उनका वैधानिक हक़ दिलवाया जाएगा। हम दमुवाढूँगा वासियों के साथ पूरी मज़बूती से खड़े हैं।

एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने भी स्पष्ट किया है कि वर्ष 2016 में दमुवाढूँगा जवाहर ज्योति क्षेत्र को बंदोबस्ती राजस्व ग्राम घोषित किया जा चुका है। शासनादेश अनुसार वहाँ के परंपरागत निवासियों को असंक्रमणीय अधिकारों के साथ भूमिधर घोषित किया जाना था, लेकिन इसके बजाय सरकार अब उन्हीं नागरिकों की ज़मीन को अवैध कब्जा बताकर कब्जाने का प्रयास कर रही है – जो न केवल अवैधानिक है, बल्कि मानवता और न्याय के विरुद्ध भी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]