Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: मानसून से पूर्व तैयारियों को लेकर उपजिलाधिकारी रेखा कोहली ने किया श्रीलंका टापू का निरीक्षण, चिकित्सा शिविर आयोजित

हल्द्वानी: उपजिलाधिकारी (न्यायिक) हल्द्वानी रेखा कोहली ने मंगलवार को तहसील लालकुआं के दूरस्थ क्षेत्र श्रीलंका टापू (बिन्दुखत्ता) का दौरा किया। आगामी मानसून को ध्यान में रखते हुए यह निरीक्षण वन विभाग, सिंचाई विभाग, लोक निर्माण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पशु चिकित्सा विभाग, जल संस्थान, खाद्य आपूर्ति विभाग, बाल विकास विभाग एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ संयुक्त रूप से किया गया।

भ्रमण के दौरान खाद्य पूर्ति निरीक्षक मोहित कठायत ने बताया कि क्षेत्र में अगस्त माह तक का राशन वितरण किया जा चुका है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने अवगत कराया कि तीन माह की आवश्यक जीवन रक्षक दवाएं पहले ही उपलब्ध करा दी गई हैं।

स्थानीय निवासियों ने उपजिलाधिकारी से क्षेत्र में शीघ्र विद्युत आपूर्ति बहाल करने, गौला नदी से हो रहे कटाव को रोकने के लिए तटबन्ध निर्माण, तथा श्रीलंका टापू से डोराडाम तक क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत कराने की मांग रखी। इस पर उपजिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। तटबन्ध निर्माण हेतु उपजिलाधिकारी ने गौला रेंज के वन क्षेत्राधिकारी चन्दन सिंह अधिकारी को आगणन तैयार कर प्रस्तुत करने को कहा।

निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य विभाग और पशु चिकित्सा विभाग की ओर से चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया गया। चिकित्सा अधिकारी डॉ. लव पांडे ने बताया कि शिविर में 57 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार प्रदान किया गया। वहीं पशु चिकित्साधिकारी डॉ. हिमांशु धर्मशक्तू ने बताया कि 72 पशुओं को दवा वितरित की गई।

भ्रमण के उपरांत उपजिलाधिकारी एवं विभागीय अधिकारियों ने क्षेत्रवासियों के साथ काली माता मंदिर में पूजा-अर्चना की तथा भंडारे में प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर डॉ. ऋचा शुक्ला, डॉ. किशना गुप्ता, चन्दन सिंह अधिकारी (वन क्षेत्राधिकारी), मनीषा आर्या (सुपरवाइजर, बाल विकास), राजेश जोशी (अपर सहायक अभियंता, लोनिवि), अविनाश दानू (सिंचाई विभाग), राहुल चौहान (जल संस्थान), मोहित बोरा (रजिस्ट्रार कानूनगो), मनोज (राजस्व निरीक्षक), राजेश यादव (पशुधन प्रसार अधिकारी), विरेन्द्र चन्द्र एवं लक्ष्मी नारायण यादव (राजस्व उप निरीक्षक) सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]