Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: SDM और नगर आयुक्त के नेतृत्व में अवैध फड़-ठेला हटाने और गैस रिफिलिंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई

हल्द्वानी: अवैध अतिक्रमण और गैस रिफिलिंग के खिलाफ प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त टीम ने सख्त कार्रवाई की।नैनीताल रोड और रेलवे बाजार क्षेत्र में चलाए गए अभियान में 20 अवैध फड़-ठेले जब्त किए गए और 13 के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई। साथ ही, 80 से अधिक फड़ विक्रेताओं का सत्यापन किया गया, जिसमें कई बाहरी व्यक्तियों के पहचान पत्रों की जांच की गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता का निरीक्षण भी किया गया।

इस अभियान का नेतृत्व उप जिलाधिकारी हल्द्वानी राहुल शाह और नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने किया। टीम में सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट और खाद्य सुरक्षा अधिकारी कैलाश टम्टा भी शामिल रहे। बनभूलपुरा के लाइन नंबर 8 में एक दुकान में अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेंडरों की रिफिलिंग करते हुए पकड़ा गया। कार्रवाई के दौरान चार पेट्रोमैक्स, तीन बड़े घरेलू सिलेंडर और एक रिफिलिंग मशीन बरामद की गई। दुकान को सील कर दिया गया है और आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

इस कार्रवाई में नगर आयुक्त ऋचा सिंह, थाना प्रभारी बनभूलपुरा नीरज भाकुनी, नगर निगम के कर्मचारी और पुलिस बल मौजूद रहे। प्रशासन की यह संयुक्त कार्रवाई शहर में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए की गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]