Connect with us

उत्तराखण्ड

जमीनी मेहनत का मिला नेगी को फल, बने यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव

यूथ कांग्रेस नैनीताल के तेज तर्रार जमीनी नेता एवं जिला महासचिव प्रदीप नेगी को उत्तराखंड यूथ कांग्रेस में अहम जिम्मेदारी से नवाजा गया है। यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी की संस्तुति पर प्रदेश अध्यक्ष यूथ कांग्रेस सुमित्तर भुल्लर द्वारा प्रदीप नेगी को उत्तराखंड यूथ कांग्रेस का प्रदेश महासचिव बनाया गया है। वही प्रदीप नेगी के प्रदेश महासचिव बनने से कुमाऊँ के यूथ कांग्रेसी नेताओं में एक नए उत्साह का संचार हुआ है। हम आपको बता दें कि प्रदीप नेगी यूथ कांग्रेस के जुझारू और संघर्षशील नेता हैं, वह हमेशा से भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज उठाते रहे हैं। इसलिए निष्ठा और मेहनत को समझते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष की संस्तुति पर उनको प्रदेश अध्यक्ष यूथ कांग्रेस ने प्रदेश महासचिव के पद से नवाजा है। प्रदीप नेगी ने कहा कि उत्तराखंड में यूथ कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का काम किया जाएगा, साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव में यूथ कांग्रेस कांग्रेस की सरकार को लाने में पूरी मेहनत करेगा। आपको बता दे कि प्रदीप नेगी एक जमीनी यूथ नेता हैं, जिनके द्वारा हमेशा से धरातल पर काम किया जाता रहा है, आज उन्हें उसका परिणाम अहम जिम्मेदारी के साथ मिला है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]