Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी – लोकसभा निर्वाचन को लेकर एसएसपी मीणा ने एमबीपीजी कॉलेज में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा…

हल्द्वानी में एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा द्वारा हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज में आज जाकर आगामी लोक सभा निर्वाचन 2024 को लेकर पुलिस द्वारा सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था हेतु की जा रही तैयारियों का जायजा लिया गया। उन्होंने ईवीएम हेतु स्थापित स्ट्रॉन्ग रूम की परिधि में सुरक्षा व्यवस्था स्थापित करने के लिए पर्याप्त पुलिस/पैरामिलिट्री सुरक्षा बल तैनात करने, लगातार सीसीटीवी सर्विलांस, प्रभावी मीडिया मॉनिटरिंग करने, कंट्रोल रूम स्थापन के साथ प्रभावी बैराकेडिंग कर चुनाव प्रक्रिया के सफल क्रियान्वयन हेतु समुचित सुरक्षा प्रबंध करने के अधिनस्थों को निर्देश दिए।इस दौरान *श्री प्रकाश चंद्र, एसपी सिटी हल्द्वानी, श्री नितिन लोहनी सीओ सिटी हल्द्वानी,* श्री उमेश मलिक प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी समेत निर्वाचन ड्यूटी में लगे संबंधित प्राधिकारी तथा पैरामिलिट्री बालों के प्रभारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]