Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : ड्यूटी प्वाइंटों में तैनात पुलिस कर्मियों को मिठाई देकर एसपी सिटी ने मनाई दीपावली…

दीपावली त्योहार के दृष्टिगत जनता की सुरक्षा एवम् जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए एसपी सिटी प्रकाश चन्द्र द्वारा जनपद में भारी मात्रा में पुलिस बल की तैनाती की गई है। आज एसपी सिटी प्रकाश चन्द्र ड्यूटी प्वाइंट पर तैनात पुलिस कर्मियों को दीपावली की बधाई देने पहुंचे। उन्होंने सभी पुलिस कर्मियों की सराहना की तथा अच्छी ड्यूटी करने के लिए उनकी हौसला अफजाई भी की,शहर में मुख्य बाजार और चौराहों पर पुलिसकर्मी सतर्क दिखे और हर आने-जाने वालों पर नजर रखी गई।
एसपी सिटी प्रकाश चन्द्र ने ने दीपावली पर्व पर घर-परिवार से दूर रहकर ड्यूटी कर रहे,पुलिस कर्मियों के बीच एकाएक पहुंचकर उन्हें मिठाई वितरित किए,अपने जनपद पुलिस मुखिया को अपनी ड्यूटी पॉइंट पर अचानक देखकर जवानों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली।* सभी पुलिसकर्मियों से बातचीत कर त्यौहार के माहौल को लेकर जानकारी भी ली गई,उन्होंने नैनीताल बैंक तिराहा, रोडवेज स्टेशन, ओके होटल, हल्द्वानी बाजार क्षेत्र, ताज चौराहा, फल मंडी, कैंसर तिराहा, आईटीआई तिराहा, मुखानी चौराहा, लाल डांट तिराहा, सेंट्रल हॉस्पिटल तिराहा, कुसुमखेड़ा तिराहा, चंबलपुल, पंचक्की तिराहा, कोलटैक्स तिराहा, बीरशिवा तिराहा, तिकोनिया इत्यादि ड्यूटी प्वाइंट पर लगे सभी पुलिस कर्मियों को प्रोत्साहित भी किया गया,सभी कर्मियों ने भी मुस्कुराते हुए एसपी सिटी को बधाई दी
इस दौरान सीओ सिटी नितिन लोहनी सीओ हल्द्वानी, अमर चंद्र शर्मा प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी, महेश चंद्र निरीक्षक यातायात हल्द्वानी, विमल कुमार मिश्रा थानाध्यक्ष काठगोदाम दिनेश जोशी थानाध्यक्ष मुखानी, समेत संबंधित क्षेत्र के थाना प्रभारी उपस्थित रहे ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]