Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : पंचायत चुनाव से पहले एसओजी ने पंकज पलडिया को भारी मात्रा में शराब के साथ किया गिरफ्तार…

हल्द्वानी : आगामी त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों एवं एसओजी को अवैध शराब व अन्य आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध कठोर चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैंएसओजी प्रभारी संजीत राठौर के नेतृत्व में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस टीम व एसओजी द्वारा बरेली रोड स्थित नेगी भोजनालय पर चेकिंग के दौरान पंकज पलडिया पुत्र स्व. आनन्द बल्लभ पलडिया, निवासी तल्ली हल्द्वानी के कब्जे से 16 पेटी अवैध देसी मसालेदार शराब बरामद की गई। आरोपी के विरुद्ध कोतवाली हल्द्वानी में आबकारी अधिनियम की धारा 60 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

बरामद शराब का विवरण:

  • 09 पेटी – किन्न ब्रांड टेट्रा पैक
  • 06 पेटी – अंगूर ब्रांड टेट्रा पैक
  • 01 पेटी – माल्टा ब्रांड टेट्रा पैक

कुल 768 टेट्रा पैक अवैध शराब बरामद

गिरफ्तारी टीम:

  • संजीत राठौड़ (प्रभारी, एसओजी)
  • प्रेम विश्वकर्मा (प्रभारी, मंडी चौकी)
  • का. संतोष बिष्ट (एसओजी)
  • का. अरुण राठौर (एसओजी)
  • का. ललित मेहरा


ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]