Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी से कैंची धाम के लिए शुरू हुई शटल सेवा, निजी वाहनों पर रोक

हल्द्वानी: विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम का स्थापना दिवस 15 जून (रविवार) को बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियाँ की हैं। भारी भीड़ और यातायात जाम की आशंका के चलते हल्द्वानी से शटल सेवा शुरू की गई है।शनिवार को हल्द्वानी रोडवेज बस अड्डा और रेलवे स्टेशन से 90 से अधिक बसों के माध्यम से श्रद्धालुओं को कैंची धाम भेजा गया। सिटी मजिस्ट्रेट ए.पी. बाजपेई ने बताया कि प्रशासन के निर्णय के तहत कैंची धाम के लिए दोपहिया और व्यक्तिगत वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है। श्रद्धालु केवल शटल सेवा के जरिए ही कैंची धाम जा सकेंगे।उन्होंने बताया कि 14 जून से ही शटल सेवा प्रारंभ कर दी गई है और 100 से अधिक बसों को सेवा में लगाया गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लगातार बसों की आवाजाही की जा रही है।इस बीच बाबा नीम करौली महाराज जी के दर्शन के लिए देशभर से श्रद्धालु भारी उत्साह के साथ पहुँच रहे हैं। भक्तों की भारी भीड़ और श्रद्धा का दृश्य क्षेत्र में आध्यात्मिक वातावरण का संचार कर रहा है।प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निजी वाहन लेकर कैंची धाम न जाएं और निर्धारित शटल सेवा का ही उपयोग करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]