Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: तालाब में डूबा युवक जीवन, SDRF ने सर्च ऑपरेशन में बरामद किया शव…

हल्द्वानी: नैनीताल जनपद के जोलीकोट क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में 21 वर्षीय युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ (राज्य आपदा प्रतिवादन बल) की टीम ने देर रात तलाशी अभियान चलाकर युवक का शव बरामद किया।जानकारी के अनुसार देर रात पुलिस चौकी जोलीकोट के माध्यम से एसडीआरएफ को सूचना प्राप्त हुई कि जोलीकोट क्षेत्र में एक युवक नदीनुमा तालाब में डूब गया है और उसकी तलाश हेतु तत्काल सहायता की आवश्यकता है। सूचना मिलते ही पोस्ट नैनीताल से उप निरीक्षक मनोज रावत के नेतृत्व में SDRF टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई।बताया जा रहा है कि दुर्घटनास्थल मुख्य सड़क मार्ग से करीब दो से तीन किलोमीटर नीचे एक दुर्गम स्थान पर स्थित तालाब था। अंधेरा होने और विषम भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद SDRF टीम ने मौके पर पहुंचते ही सर्च ऑपरेशन शुरू किया।कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने तालाब से युवक का शव बरामद किया। मृतक की पहचान जीवन रावत (पुत्र श्री तेज सिंह रावत), उम्र 21 वर्ष, निवासी बच्चीनगर, हल्द्वानी, नैनीताल के रूप में हुई है। SDRF टीम ने शव को बाहर निकालकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई हेतु स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर दिया। इस दुखद घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]