Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: कालू सिद्ध बाबा मंदिर के नए निर्माण कार्य का SDM ने किया निरीक्षण, एक महीने में होगा पूर्ण भव्य मन्दिर

हल्द्वानी शहर में सड़क चौड़ीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है। सिंधी चौराहा से लेकर बेस हॉस्पिटल तक सड़क विस्तार के दौरान प्राचीन कालू सिद्ध बाबा मंदिर भी इसकी जद में आ गया है। ऐसे में स्थानीय प्रशासन ने मंदिर के नए निर्माण का कार्य शुरू कर दिया है, जो तेजी से आगे बढ़ रहा है। आज निर्माणाधीन कालू सिद्ध बाबा मंदिर का निरीक्षण एसडीएम परितोष वर्मा ने किया। उनके साथ मंदिर समिति के अध्यक्ष महंत कालू गिरी समेत कई साधु-संत भी मौजूद रहे। इस दौरान मंदिर के स्वरूप और निर्माण कार्य की विस्तृत समीक्षा की गई।महंत कालू गिरी ने बताया कि यह मंदिर हल्द्वानी शहर की धार्मिक आस्था का केंद्र है। यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु माथा टेकने आते हैं और अपनी मनोकामनाएं पूरी होने की प्रार्थना करते हैं। सड़क चौड़ीकरण के कारण पुराने मंदिर को शिफ्ट किया जा रहा है, और नए मंदिर का निर्माण कार्य लगभग एक महीने में पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी और इसे आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा।एसडीएम परितोष वर्मा ने कहा कि मंदिर के नए स्वरूप को भव्य और दिव्य बनाने के लिए प्रशासन हरसंभव प्रयास कर रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि मंदिर निर्माण का कार्य मंदिर समिति और साधु-संतों से विमर्श से किया जा रहा है ताकि धार्मिक परंपराओं और भावनाओं का पूरा ध्यान रखा जा सके। नया कालू सिद्ध बाबा मंदिर न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होगा, बल्कि शहर की सांस्कृतिक पहचान को भी समृद्ध करेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]