Connect with us

आध्यात्मिक

रुद्रप्रयाग: त्रियुगीनारायण मंदिर पैदल पहुँचे BKTC अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी, वेडिंग डेस्टिनेशन व्यवस्थाओं को सुधारने के दिए निर्देश

रुद्रप्रयाग: श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने भगवान त्रियुगीनारायण मंदिर पहुंचकर दर्शन और पूजा-अर्चना की। उन्होंने मंदिर परिसर में स्थित अखंड धूनी में भी आहुति अर्पित कर तीर्थयात्रियों की कुशलता की कामना की।इस दौरान बीकेटीसी अध्यक्ष ने मंदिर व्यवस्थाओं, कार्यालय तथा भंडार कक्ष का निरीक्षण किया और अधिकारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने तीर्थ पुरोहितों के बहिखाते में अपनी उपस्थिति भी दर्ज कराई और तीर्थयात्रियों एवं पुरोहितों से संवाद स्थापित किया।हेमंत द्विवेदी ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की दूरदर्शी सोच के अनुरूप त्रियुगीनारायण को वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किया जा रहा है। बीकेटीसी इस दिशा में सभी संबंधित पक्षों के साथ समन्वय बनाकर कार्य कर रही है।निरीक्षण के दौरान बीकेटीसी के उपाध्यक्ष विजय कप्रवाण, वरिष्ठ सदस्य श्रीनिवास पोस्ती, प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी समेत अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in आध्यात्मिक

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]