Connect with us

आध्यात्मिक

रुद्रप्रयाग: शीतकाल के लिए बंद हुए बाबा केदारनाथ के कपाट, ऊखीमठ के लिए रवाना हुई पंचमुखी डोली, CM पुष्कर धामी और BKTC अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी रहे मौजूद

रुद्रप्रयाग: द्वादश ज्योतिर्लिंगों में प्रमुख बाबा केदारनाथ धाम के कपाट आज भैयादूज के पावन पर्व पर विधि-विधानपूर्वक शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। सुबह 8:30 बजे मंत्रोच्चार और वैदिक विधि के बीच कपाट बंद होने की प्रक्रिया संपन्न हुई।

कपाट बंद होने से पूर्व सुबह 4 बजे से 6 बजे तक बाबा के स्वयंभू लिंग की विशेष समाधि पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद 6 बजे मंदिर के गर्भगृह के कपाट बंद किए गए। ठीक 8:30 बजे बाबा केदार की पंचमुखी चल उत्सव डोली मंदिर से बाहर लाई गई। परंपरा के अनुसार डोली ने मंदिर की परिक्रमा की और उसके बाद भक्तों के जयकारों के बीच अपने शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ के लिए प्रस्थान किया।

डोली आज रामपुर में पहला रात्रि प्रवास करेगी। 24 अक्टूबर को डोली गुप्तकाशी पहुंचेगी और 25 अक्टूबर को अपने शीतकालीन गद्दीस्थल ऊखीमठ पहुंचेगी, जहां अगले छह माह तक बाबा केदारनाथ की पूजा-अर्चना ओंकारेश्वर मंदिर में की जाएगी।

कपाट बंद होने की पावन बेला पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी,बीजेपी जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट,मंडी परिषद अध्यक्ष अनिल कपूर डब्बू सहित हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे। पूरे धाम में “जय केदार” के जयघोष गूंज उठे। श्रद्धालुओं ने बाबा से उत्तराखंड सहित देशभर में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in आध्यात्मिक

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]