Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: बनभूलपुरा रेलवे क्रॉसिंग से गौलापुल तक क्षतिग्रस्त सड़क कल से खुलेगी

हल्द्वानी: बनभूलपुरा रेलवे क्रॉसिंग से गौलापुल तक की क्षतिग्रस्त सड़क कल से हल्के वाहनों के लिए खोल दी जाएगी। एसडीएम राहुल शाह ने आज लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारियों के साथ सड़क का स्थलीय निरीक्षण किया।एसडीएम राहुल शाह ने बताया कि भारी बारिश के कारण सड़क काफी क्षतिग्रस्त हो गई थी और एहतियातन यातायात को कुछ दिनों के लिए रोका गया था। फिलहाल मरम्मत कार्य के बाद स्थिति सामान्य है। लोक निर्माण विभाग ने भारी वाहनों की रोक के लिए बैरियर भी लगा दिए हैं।विभाग द्वारा क्षतिग्रस्त सड़क के समानांतर नई सड़क का निर्माण भी किया जा रहा है। निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यातायात रोका गया था। अब कल से हल्के वाहनों के लिए मार्ग खोलने की अनुमति दे दी जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]