उत्तराखण्ड
हल्द्वानी : डीएम के निर्देश पर एसडीएम राजस्व–प्रर्वतन समिति की समीक्षा बैठक…
जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल के आदेशों के क्रम में तहसील हल्द्वानी में समन्वित राजस्व–प्रर्वतन समिति की समीक्षा बैठक तहसील हल्द्वानी में प्रातः 11:30 बजे उपजिलाधिकारी हल्द्वानी राहुल शाह की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक में राजस्व निरीक्षक, नगर निरीक्षक कानूनगो एवं राजस्व उपनिरीक्षक उपस्थित रहे। बैठक में समिति द्वारा तहसील क्षेत्राधिकार में प्राप्त स्थल–स्तरीय एवं राजस्व प्रवर्तन से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा की गई।
सार्वजनिक सम्पत्तियों से संबंधित 04 प्रकरणों में से 03 प्रकरण मौके पर निरसित कराए गए तथा शेष 01 प्रकरण पर कार्यवाही प्रचलित है।
अभिलेखीय त्रुटि से संबंधित कुल 15 प्रकरणों का तत्काल निराकरण किया गया।
सार्वजनिक सम्पत्ति से संबंधित अवशेष 01 प्रकरण एवं आपसी भूमि विवाद से संबंधित 02 प्रकरणों में अगले सप्ताह समिति द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया जाएगा।
सीमांकन से संबंधित थाना 41 भू-अभिलेख के प्रकरणों के यथाशीघ्र निराकरण हेतु राजस्व निरीक्षक को भी निर्देशित किया गया।





