Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: नर्सिंग भर्ती प्रक्रिया को लेकर अभ्यर्थियों में आक्रोश, वर्षवार भर्ती की मांग तेज, कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत को दिया ज्ञापन

हल्द्वानी: उत्तराखण्ड में जारी नर्सिंग अधिकारी भर्ती परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों में भारी असंतोष और आक्रोश देखने को मिल रहा है। अभ्यर्थियों ने भर्ती प्रक्रिया को लेकर कई गंभीर आपत्तियाँ उठाते हुए कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत को ज्ञापन सौंपा है और भर्ती को पूर्व की भांति वर्षवार प्रणाली के अनुसार आयोजित करने की मांग की है। अभ्यर्थियों का कहना है कि वर्तमान भर्ती प्रक्रिया से पारदर्शिता और न्यायसंगत व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं, जिससे हजारों अभ्यर्थियों का भविष्य प्रभावित हो सकता है। उन्होंने मांग की है कि वर्तमान में जारी नर्सिंग अधिकारी भर्ती परीक्षा का पोर्टल तत्काल प्रभाव से बंद किया जाए और नई भर्ती प्रक्रिया वर्षवार आधार पर शुरू की जाए।ज्ञापन में अभ्यर्थियों ने आईपीएचएस (IPHS) मानकों के आधार पर लगभग 2500 रिक्त पदों पर शिक्षा स्वास्थ्य विभाग और चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग में एक साथ भर्ती निकालने की मांग भी रखी है। इसके साथ ही आयु सीमा पार कर चुके अभ्यर्थियों को विशेष आयु छूट देने और उत्तराखण्ड के मूल निवासियों को प्राथमिकता देने की भी मांग की गई है।अभ्यर्थियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो वे अपने आंदोलन को और तेज करेंगे। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि प्रशासन द्वारा सकारात्मक निर्णय लिए जाने की स्थिति में अनिश्चितकालीन धरना स्थगित किया जा सकता है। नर्सिंग भर्ती को लेकर उठ रहे सवालों के बीच अब सभी की नजरें प्रशासन के निर्णय पर टिकी हुई हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]