Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: बंदरों के आतंक से अब मिलेगी राहत, नगर निगम के प्रयास से पकड़ने की मुहिम हुई शुरू

हल्द्वानी में बंदरों के बढ़ते आतंक से निजात दिलाने के लिए नगर निगम ने मथुरा की एक विशेषज्ञ संस्था के साथ अनुबंध किया है। इसी क्रम में आज वार्ड संख्या 5 के पॉलीशीट इलाके में बंदर पकड़ने का अभियान शुरू किया गया।

कुछ दिन पहले इसी क्षेत्र में एक बंदर ने कई लोगों को काटकर घायल कर दिया था। नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने बताया कि आज कुल 15 बंदरों को पकड़ा गया है, जिनमें वह बंदर भी शामिल है जिसने लोगों पर हमला किया था।

उन्होंने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और अन्य क्षेत्रों से बंदरों की सूचना मिलने पर तत्काल टीम भेजी जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]