Connect with us

उत्तराखण्ड

रामनगर: DM ललित मोहन रयाल ने लगाई जल संस्थान के JE को फटकार याद दिलाई डिग्री, सूखे नलों में पानी चलाने के निर्देश(वीडियो)

रामनगर: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वारा कार्यक्रम के तहत नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बुधवार को रामनगर क्षेत्र में जनसमस्याओं की सुनवाई की। जनसुनवाई में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं।जनसुनवाई के दौरान सबसे अधिक शिकायतें पेयजल और सिंचाई के पानी को लेकर सामने आईं। लोगों ने बताया कि कई इलाकों में लंबे समय से नलों में पानी नहीं आ रहा है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा क्षेत्र में शराब और स्मैक जैसे नशे के बढ़ते प्रचलन को लेकर भी लोगों ने चिंता जताई।एक शिकायत पर कार्रवाई न होने से नाराज जिलाधिकारी ने जल संस्थान के जूनियर इंजीनियर (JE) को कड़ी फटकार लगाई। डीएम ने JE को उनकी जिम्मेदारियों और इंजीनियरिंग की डिग्री और योग्यता की याद दिलाते हुए तत्काल सूखे पड़े नलों में पानी आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने अधिकारियों को चेतावनी दी कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण अनिवार्य होगा।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]