Connect with us

उत्तराखण्ड

रामनगर : चिलकिया में आयोजित बहुउद्देश्यीय शिविर में समस्याओं का त्वरित निस्तारण

चिलकिया ( रामनगर ) में आयोजित बहुउद्देश्यीय शिविर में समस्याओं का त्वरित निस्तारण

चिलकिया ( रामनगर ) क्षेत्र में आयोजित बहुउद्देश्यीय शिविर के दौरान वरिष्ठ खाद्य संरक्षा अधिकारी असलम खान ने आमजन की खाद्य संबंधी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनका मौके पर ही निस्तारण किया। शिविर में उपस्थित लोगों को खाद्य सुरक्षा, स्वच्छता और मिलावट से बचाव से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ भी प्रदान की गईं।

इस अवसर पर रामनगर टैक्स बार के अध्यक्ष पूरन पांडेय एवं उपसचिव मनु अग्रवाल ने क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। अधिकारी खाद्य संरक्षा अधिकारी असलम खान महोदय ने ज्ञापन पर तत्काल संज्ञान लेते हुए कई समस्याओं का समाधान शिविर स्थल पर ही कर दिया।

शिविर में लोगों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पहचानने, शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया तथा खाद्य सुरक्षा मानकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। मौके पर ही समस्याओं के समाधान से क्षेत्रीय नागरिकों ने संतोष व्यक्त किया।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]