Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- किसानों के हित में कार्य करना सरकार की प्राथमिकता : अनिल डब्बू

उत्तराखंड मंडी परिषद के अध्यक्ष अनिल कपूर डब्बू इन दिनों पूरी तरह से एक्टिव मोड में है और वह लगातार मंडी परिषद के अधिकारियों के साथ बैठक करके उत्तराखंड की सभी छोटी और बड़ी मंडियों को हर तरह मजबूत करने की ओर कार्य कर रहे हैं, ताकि उत्तराखंड के किसानों को उसका लाभ मिल सके,

उत्तराखंड मंडी परिषद के अध्यक्ष अनिल कपूर डब्बू ने कहा कि वह लगातार मंडी सचिवों और अध्यक्षों के साथ बैठक कर रहे हैं, जिसमें उनको अच्छा रिस्पांस देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड की मंडियों को किस तरीके से मॉडल मंडियों के रूप में विकसित करने के साथ ही उनका विस्तार किया जाएं,

इसको लेकर उनके द्वारा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं, अनिल कपूर डब्बू ने किसानों के हितों में बेहतर योजना बनाने के निर्देश दिए हैं, उन्होंने कहा अच्छी योजना लेकर वह किसानों के बीच जाएंगे, ताकि उनको लाभ मिल सके, वहीं धान खरीद पर मंडी परिषद अध्यक्ष ने कहा उन्होंने मंडी सचिवों को निर्देश दिए हैं, साथ ही धान खरीद केंद्रों पर जाकर निरीक्षण करें और यह सुनिश्चित करें कि किसानों की धान खरीद सरकार द्वारा जारी किए गए मूल्य पर खरीदे जा रहे हैं,

साथ ही उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि किसानों को किसी भी तरह से कोई दिक्कत नहीं आए, वही उन्होंने कहा कि किसानों के साथ उत्तराखंड की धामी सरकार पूरी मजबूती से खड़ी है, उनकी आय को दोगुना करना प्रदेश और केंद्र सरकार का लक्ष्य है, जिस दिशा में सरकार द्वारा काम किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]