Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: महिला होमगार्ड की संदिग्ध हालात में मौत, जांच में जुटी पुलिस

हल्द्वानी के वैलेजली लॉज क्षेत्र में महिला होमगार्ड की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, महिला अचानक बेहोश हो गई थीं, जिन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और इसके बाद परिजनों को सौंप दिया।

मृतका की पहचान 59 वर्षीय गीता पांडे पत्नी विनोद पांडे के रूप में हुई है, जो होमगार्ड विभाग में कार्यरत थीं और अगले वर्ष मई में सेवानिवृत्त होने वाली थीं। परिवार में उनके पति के अलावा दो बच्चे हैं। उनके पति हल्द्वानी में व्यवसाय करते हैं।

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हार्ट अटैक की आशंका जताई जा रही है, हालांकि मौत के असली कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। परिजनों ने बताया कि रात के खाने के बाद गीता पांडे कुछ देर तक मोबाइल फोन पर बातचीत कर रही थीं, जिसके बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और वह बेहोश हो गईं। उनकी अचानक मौत से परिवार और परिचितों में शोक की लहर है।

होमगार्ड विभाग ने गीता पांडे की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें समर्पित, कर्तव्यनिष्ठ और अनुशासित कर्मी बताया है। विभागीय अधिकारियों ने परिजनों से संपर्क कर संवेदनाएं व्यक्त की हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]