Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: कॉलटैक्स के पास नहर में गिरा व्यक्ति, पुलिस और जल पुलिस की तलाश जारी(वीडियो)

हल्द्वानी: काठगोदाम थाना क्षेत्र के कॉलटैक्स पास उस समय हड़कंप मच गया जब एक व्यक्ति सिंचाई विभाग की नहर में गिर गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और जल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी गई।

काठगोदाम थाना प्रभारी विमल मिश्रा ने बताया कि नहर में गिरने वाले व्यक्ति की उम्र करीब 45 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। फिलहाल जल पुलिस और काठगोदाम थाना पुलिस संयुक्त रूप से तलाश अभियान चला रही हैं।

अब तक व्यक्ति का कोई सुराग नहीं मिल पाया है, लेकिन पुलिस का कहना है कि तलाशी अभियान जारी है और व्यक्ति की पहचान की कोशिश भी की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]