Connect with us

उत्तराखण्ड

पुलिस ने तीन युवकों के साथ 60 लाख की पकड़ी स्मैक, संचालिका निकली रेशमा…

देवभूमि में नशे के सौदागर अपने पैर तेजी से पसार रहे हैं, उधम सिंह नगर पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि मुखबिर की सूचना पर उत्तर प्रदेश से ला रहे तीन स्मैक तस्करों को 60 लाख की स्मैक के साथ पकड़ा लिया गया।

मामला 29 जून का है जब स्मैक की तस्करी कर रहे तीन युवक पुलिस के गिरफ्त में आ गए, पुलिस द्वारा तीनों युवकों से पूछताछ की गई तो पता चला कि वह स्मैक को उत्तर प्रदेश के फतहपुर से उत्तराखंड में सप्लाई करने वाले थे। साथ ही उन्होंने बताया कि स्मैक की इस खेप को फतेहपुर में रहने वाली रेशमा द्वारा भेजा गया है, जो कुछ समय पहले तक पुष्प विहार, काशीपुर में रहती थी, अब वह फतहपुर से ही तस्करी का संचालन करती है।

पुलिस रेशमा तक पहुंचने की योजना बना रही है। पकड़ी गई स्मैक की बाजार में कीमत लगभग 60 लाख रुपए आंकी गई है, तीनों स्मैक तस्कर तब पकड़े गए जब वह कब्रिस्तान के पास इस का बंटवारा कर रहे थे। उधम सिंह नगर पुलिस द्वारा पकड़े गए युवकों से स्मैक के अड्डो की मिली जानकारी के अनुसार जल्द धरपकड़ करेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]