Connect with us

उत्तराखण्ड

चूनाखान : स्वर्गीय वेद प्रकाश प्रकाश गुप्ता स्मृति आइटा प्रतियोगिता में राज्यों के खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन…

आप्टिमम टेनिस एकेडेमी,चूनाखान में प्रथम आइटा अंडर-12, अंडर-14 गर्ल्स ब्वायज स्वर्गीय वेदप्रकाश प्रकाश गुप्ता स्मृति आइटा प्रतियोगिता 2025 का आज पांचवा दिन (टेनिस सुपर सीरीज)।मुख्य ड्रा के आज खेले गए मैचों के अंडर-14 आयुवर्ग के परिणाम इस प्रकार रहे।आज कोर्ट न0 01 पर सिंगल्स इवेंट मैच में हरियाणा के कबीर दहिया ने श्लोक आंनद को 6-1,6-0 से पराजित किया, बालिका वर्ग में मायरा शेख मुंबई ने अदिति सिंह को 6-2,6-7 से पराजित किया। कोर्ट न0 02 पर बालक वर्ग में कनिष्क दिल्ली ने अथर्व नरसिंघानी वेस्ट बंगाल को 6-4,7-5 से हराया। 12 वर्ष बालिकाओं में रियान मतदनकर ने हरिया खान को 4-6,7-5 व 6-3 से पराजित किया। 14 वर्ष आयुवर्ग में लखनऊ,उत्तरप्रदेश के रौकी तोमर ने आरनव चौहान को 6-4,6-4 से सीधे सेटो में पराजित किया। कोर्ट न0-03 पर दिल्ली के कृष्णा बेनीवाल ने रावी वाली खान को सीधे सेटों में 6-2,6-2 से हराकर हरा कर शानदार जीत दर्ज की। 14 वर्ष आयुवर्ग में देहरादून की चौधरी मीरा सिंह ने इयूविन अरोरा को 6-4,6-3 से पराजित किया।कोर्ट न0-04 पर बालक वर्ग में प्रयाग पटेल ने अथर्व को 6-1 6-0 से हराकर धमाकेदार जीत दर्ज की।टूर्नामेंट डायरेक्टर डी0एस रावत ने बताया कि कल के मैच प्रातःकालीन 8 बजकर 30 मिनट से प्रारंभ होंगे। आयोजन सचिव अविनीश रस्तोगी ने अवगत कराया कि मौके पर केंटीन व्यस्था भी उपलब्ध है अतः खिलाड़ियों एवम् उनके अभिभावकों को कोई असुविधा नहीं है।अपने समय के कुमायूः के जानेमाने खिलाड़ी, वर्तमान में डीटीए, नैनीताल के मुख्य संरक्षक श्री जी0एल0साह, रिटायर्ड प्रोफेसर कुमांऊ यूनिवर्सिटी ने बताया कि इस टेनिस सुपर सीरीज (अंडर-12, अंडर-14 गर्ल्स, ब्वायज) के आयोजन से भविष्य में स्थानीय क्षेत्र से भी नयी प्रतिभाओं को खोजने में मदद मिलेगी, ऊन्होनें सभी बालक, बालिकाओ को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने हेतु अपनी शुभ कामनाएं दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]