Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर भाजपा मीडिया प्रभारी भुवन भट्ट ने प्रदेशवासियों को दी बधाई

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी भुवन भट्ट ने प्रदेश वासियों को बधाई देते हुए कहा कि योग हमारी भारतीय संस्कृति और परंपरा का अहम हिस्सा है। जिसको लेकर हमें अपनी युवा पीढ़ी को जागरूक करना चाहिए ताकि वह स्वस्थ जीवन के साथ आगे बढ़े। भुवन भट्ट ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग दिवस को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में तब्दील करवाया गया। ताकि हमारे भारतवर्ष के साथ साथ दुनिया भर में योग को पहचान मिले। जिसे अब पूरी दुनिया में हर साल मनाया जाता है। मीडिया प्रभारी भुवन भट्ट ने बताया यह दिवस योग के लाभों के बारे में जागरूकता बढ़ाने और इसे दुनिया भर में लोकप्रिय बनाने के उद्देश्य से मनाया जाता है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 2014 में की थी, और पहला योग दिवस 21 जून 2015 को मनाया गया था। मीडिया प्रभारी भुवन भट्ट ने बताया कि योग दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम, योग सत्र, कार्यशालाएं और संगोष्ठियाँ आयोजित की जाती हैं। इस दिन लोग योग के विभिन्न आसनों का अभ्यास करते हैं और योग के मानसिक और शारीरिक लाभों के बारे में जानकारी प्राप्त करते हैं। योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बल्कि मानसिक शांति और आत्मिक संतुलन के लिए भी महत्वपूर्ण माना जाता है।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]