Connect with us

उत्तराखण्ड

परिवर्तन यात्रा को लेकर कांग्रेस महासचिव वरुण भाकुनी ने कहा अब परिवर्तन चाहती है प्रदेश की जनता…

उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश में सत्ता परिवर्तन करने की ओर तेजी से कदम बढ़ा रही है। जिसकी शुरुआत 3 सितंबर से परिवर्तन यात्रा के रूप में खटीमा विधानसभा से होने जा रही है, वही हल्द्वानी के अंदर 4 सितंबर को परिवर्तन यात्रा आएगी, जिसको लेकर कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महासचिव वरुण प्रताप भाकुनी ने कहा की प्रदेश की भाजपा सरकार से जनता पूरी तरीके से त्रस्त है।

बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, पलायन, सड़क, बिजली, पानी समेत तमाम जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस परिवर्तन यात्रा में जनता के बीच जा रही है। राज्य की जनता ने अपना मन बना लिया है, राज्य के अंदर से भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का उत्तराखंड कांग्रेस के प्रभारी देवेंद्र यादव, चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह समेत तमाम बड़े नेताओं के नेतृत्व में यह परिवर्तन यात्रा चलेगी।

नैनीताल व उधम सिंह नगर जिले के तमाम तराई वाले क्षेत्रों को होते हुए रुद्रपुर में 6 सितंबर को समाप्त होगी। ऐसे में कांग्रेस पार्टी ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]