Connect with us

आध्यात्मिक

हल्द्वानी: नववर्ष पर मां शीतला देवी मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, व्यवस्था रही चाक-चौबंद (वीडियो)

हल्द्वानी: नववर्ष के पावन अवसर पर शहर भर के मंदिरों में श्रद्धालुओं ने वर्ष के पहले दिन पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। इसी क्रम में काठगोदाम के रानीबाग स्थित प्रसिद्ध मां शीतला देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली।मंदिर के मुख्य गेट से लेकर मंदिर प्रांगण तक भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं, जहां श्रद्धालुओं ने मां शीतला देवी के दर्शन किए। बढ़ती भीड़ को देखते हुए मंदिर समिति द्वारा विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं, ताकि दर्शन के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। मंदिर समिति के अध्यक्ष सचिन शाह ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग लाइनें बनाई गई थीं, जिससे किसी भी तरह की भगदड़ की स्थिति उत्पन्न न हो और सभी भक्त शांतिपूर्ण तरीके से पूजा-अर्चना कर सकें। नववर्ष के मौके पर मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा और जय माता दी के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in आध्यात्मिक

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]