Connect with us

उत्तराखण्ड

हरिद्वार: लक्सर में दिनदहाड़े शूटआउट, कुख्यात गैंगस्टर सुनील राठी के गुर्गे विनय त्यागी को मारी गोली(वीडियो)

हरिद्वार जनपद के लक्सर क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई जब पेशी पर लाए जा रहे कुख्यात गैंगस्टर सुनील राठी के गुर्गे विनय त्यागी पर सरेआम गोलीबारी कर दी गई। घटना फिल्मी अंदाज़ में अंजाम दी गई, जिसमें विनय त्यागी गंभीर रूप से घायल हो गया।जानकारी के मुताबिक, विनय त्यागी को पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय में पेशी के लिए ले जाया जा रहा था। जैसे ही पुलिस वाहन फ्लाईओवर के पास पहुंचा, पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से विनय त्यागी मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा।हमले के दौरान अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए मोर्चा संभाला। इस बीच बीच-बचाव और जवाबी कार्रवाई में दो पुलिस कांस्टेबल भी गोली लगने से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां विनय त्यागी की हालत गंभीर बताई जा रही है।घटना के बाद पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। हमलावरों की तलाश के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधिकारी मामले की जांच में जुटे हैं और शूटआउट के पीछे आपसी रंजिश या गैंगवार की आशंका जताई जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]