Connect with us

उत्तराखण्ड

भवाली : दो नाली में बनी मस्जिद ने 43 नाली भूमि कब्जाई?, प्रशासन ने जांच की शुरू…


क्या नैनीताल भवाली क्षेत्र में भूमियाधार रोड पर बनी मस्जिद ने करीब 43 नाली सरकारी भूमि पर अपना कब्जा कर उसकी चार दीवारी बना ली है?
इस मामले की जानकारी मिलने पर जिला प्रशासन ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें ये कहा जा रहा है उक्त मस्जिद जंगल की भूमि पर बनाई गई है और धीरे धीरे मस्जिद प्रबंधन ने आसपास की भूमि पर कब्जा कर लिया है।
नैनीताल जिला प्रशासन ने इस मामले के संज्ञान में आने के बाद उक्त मस्जिद स्थल पर राजस्व और वन विभाग की संयुक्त टीम भेजी और पाया कि करीब 45 नाली भूमि पर चारदीवारी कर मस्जिद का परिसर बनाया गया है।
इस मामले में वन विभाग ने अपने नक्शे देखने के बाद बताया कि उक्त मस्जिद के लिए वन विभाग द्वारा 1924 में 5016 वर्गफुट (दो नाली पांच मुट्ठी )जमीन लीज पर दी गई है।
लेकिन वर्तमान में ये 45 नाली से अधिक बताई गई है , यानि करीब 43 नाली सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा स्पष्ट दिखाई दे रहा है।
अपर जिलाधिकारी विवेक राय के मुताबिक इस विषय पर अभी और जांच पड़ताल की जा रही है कि कितनी और कब कब ये संरचना बनी और परिसर ने कैसे विस्तार पाया।
बरहाल नैनीताल जिले में सरकारी भूमि अवैध धार्मिक संरचनाओं को लेकर प्रशासनिक जांच पड़ताल का सिलसिला जारी है । पूर्व में वीरभट्टी और नैनीताल की मुख्य मस्जिद की जमीन को लेकर भी ऐसे ही सवाल उठे है।
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आज हल्द्वानी में पूर्व अर्धसैनिकों के सम्मेलन में स्पष्ट कहा कि सरकारी भूमि पर अवैध रूप से बनी धार्मिक संरचनाएं हटाई जा रही है। हम इस देवभूमि के देव सांस्कृतिक स्वरूप को किसी भी हाल में बदलने नहीं देंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]