Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : रेलवे भूमि पर 90 से अधिक अतिक्रमण को किया गया चिन्हित

हल्द्वानी में रेलवे भूमि के सर्वे एवं सीमांकन की चल रही प्रक्रिया के तहत, रेलवे, राजस्व विभाग एवं वन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा आज निरीक्षण एवं सीमांकन कार्य किया गया।सर्वे के दौरान रेलवे भूमि पर 90 से अधिक अतिक्रमण चिन्हित किए गए। टीम द्वारा अतिक्रमणों का चिन्हांकन एवं विस्तृत विवरण दर्ज किया जा रहा है। सभी संबंधित अतिक्रमणकारियों, जिनमें अवैध निर्माण, आवासीय भवन, मस्जिद एवं मजार शामिल हैं, को विधिक प्रावधानों के अंतर्गत नोटिस जारी किए गए।स्थानीय जांच के दौरान पाया गया कि अतिक्रमित क्षेत्रों में स्टाम्प पेपर पर भूमि की खरीद-फरोख्त की गई है। कई अस्थायी शेड एवं ढांचे भी क्षेत्र में पाए गए।सर्वे टीम द्वारा मुनादी की जा रही हैं और लोगों को स्वेच्छा से रेलवे भूमि खाली करने की सलाह दी जा रही है, अन्यथा विधिक कार्रवाई की जाएगी।राहुल शाह, उप जिलाधिकारी हल्द्वानी; गिरजेश कुमार, सीनियर सेक्शन इंजीनियर, काठगोदाम; मनीषा बिष्ट, तहसीलदार हल्द्वानी; कुलदीप पांडे, तहसीलदार लालकुआं; राजस्व एवं वन विभाग की टीम, पुलिस बल, रेलवे पुलिस एवं अन्य लाइन विभाग पहचान एवं नोटिस तामिली की प्रक्रिया में उपस्थित रहे।अभियान का उद्देश्य सरकारी भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराना एवं रेलवे संपत्ति से संबंधित नियमों का पालन सुनिश्चित करना है। संबंधित विभाग इस प्रक्रिया के पूर्ण होने तक समन्वित प्रयास जारी रखेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]