Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : गैरसैंण सत्र से लौटे विधायक सुमित ने पत्रकारों से कई विषयों पर की बातचीत…

हल्द्वानी : गैरसैंण में आयोजित विधानसभा सत्र से लौटने के बाद हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने कई महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर सरकार और प्रशासन पर सवाल उठाए, उन्होंने कहा कि विधानसभा सत्र के दौरान विपक्ष द्वारा उठाए गए कई सवालों के संतोषजनक जवाब सरकार की ओर से नहीं दिए गए, जिससे जनहित के मुद्दे अधूरे रह गए। विधायक हृदयेश ने कहा कि लोकतंत्र में जनता के मुद्दों पर गंभीर चर्चा के लिए विधानसभा सत्र का अधिक समय तक चलना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे ही लंबे समय तक विधानसभा सत्र आयोजित किए जाने चाहिए ताकि जनता से जुड़े विषयों पर व्यापक चर्चा हो सके। स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में उन्होंने कहा कि हल्द्वानी में बहुप्रतीक्षित कैथ लैब का काम अब जल्द शुरू होने जा रहा है। उन्होंने बताया कि अगले तीन महीनों के भीतर कैथ लैब शुरू होने की उम्मीद है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले में लंबे समय से स्वास्थ्य मंत्री द्वारा टालमटोल किया जा रहा था। विधायक ने शहर में रसोई गैस की किल्लत को भी गंभीर समस्या बताया। उन्होंने कहा कि गैस की कमी के कारण आम नागरिकों के साथ-साथ होटल और ढाबा संचालकों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से इस समस्या पर जल्द ध्यान देने और स्थायी समाधान निकालने की मांग की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]