Connect with us

उत्तराखण्ड

प्रदेश अध्यक्ष करन महारा ने कांग्रेस को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं में भरा जोश और दिया यह मूल मंत्र

कांग्रेस के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा का हल्द्वानी मे जोरदार स्वागत हुआ, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वराज़ आश्रम मे स्वागत किया, इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने भी कार्यकर्ताओ मे जोश भरने की कोशिश की, करन माहरा ने कहा की कांग्रेस पार्टी अगले कुछ दिनों मे मजबूती से ख़डी दिखाई देंगी, उन्होंने कहा की कांग्रेस के अंदर कोई गुटबाज़ी नहीं है।

प्रदेश मे बिजली की अघोषित कटौती और पेयजल किल्ल्त पर करन माहरा ने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा, उन्होंने कहा की सरकार के पास 100 से ज्यादा दायित्व धारियों का खर्चा उठाने के लिए पैसा है लेकिन प्रदेश में बिजली खरीदने के लिए पैसा नहीं है, करन माहरा ने आरोप लगाया प्रदेश सरकार खरीदने के लिए 10 करोड़ रोजाना खर्चे की बात कह रही है, वह पैसा ऊर्जा निगम के अधिकारियों को मिल ही नहीं रहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के चंपावत से चुनाव लड़ने के मामले पर करन माहरा ने कहा कि पार्टी हित में जो होगा वह निर्णय लिया जाएगा, कांग्रेस इस चुनाव को बेहद ही मजबूती से लड़ना चाहती है,लेकिन चुनाव से पहले चंपावत सीट पर कांग्रेस नेता हेमेश खर्कवाल से बात की जाएगी कि वह क्या चाहते हैं? और कांग्रेस खुद को चम्पावत सीट पर अपने आप को कितना मजबूत मान रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]