Connect with us

उत्तराखण्ड

भीमताल : सीडीओ अरविंद पांडेय की अध्यक्षता में निजी भागीदारी उद्यम (PPE) मूल्यांकन एवं चयन समिति की बैठक सम्पन्न…

निजी भागीदारी उद्यम (PPE) मूल्यांकन एवं चयन समिति की बैठक सम्पन्न

भीमताल 17 फरवरी 2026

मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी अरविंद पाण्डे की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार भीमताल, में ग्रामोत्थान/REAP द्वारा NRLM के अंतर्गत SHG आधारित आजीविका सृजन हेतु प्रस्तावित Private Partnership Enterprises (PPE) मूल्यांकन एवं चयन समिति समिति की बैठक सम्पन्न हुई।

बैठक में एपीडी drda चंदा फर्त्याल,लीड बैंक प्रबंधक, DPM-ग्रामोत्थान, AM Sales एवं अन्य संबंधित अधिकारी/सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक में PPE मॉडल के अंतर्गत कार्य करने हेतु इच्छुक 05 उद्यमियों द्वारा अपने-अपने प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए। प्रस्तुत प्रस्तावों में मशरूम उद्यम (Gramse Agrotech Pvt. Ltd., हल्द्वानी), Indian Mountain Foods (Pvt. Ltd.), धारी, तथा प्रसाद निर्माण यूनिट एवं स्नैक्स यूनिट सहित अन्य उद्यम शामिल रहे। सभी उद्यमियों द्वारा अपनी कंपनी का विवरण, पूर्व अनुभव, व्यवसाय वृद्धि, उत्पादन क्षमता तथा बाजार/लिंकेज की जानकारी प्रस्तुत की गई।

समिति द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि प्रस्तावित PPE इकाइयों में वित्तीय सहायता के अंतर्गत 25% अनुदान/सब्सिडी ग्रामोत्थान/REAP द्वारा प्रदान की जाएगी तथा 50% वित्त पोषण बैंक ऋण के माध्यम से किया जाएगा।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]