Connect with us

आध्यात्मिक

हल्द्वानी: हेलीकॉप्टर क्रैश पर मंडी परिषद अध्यक्ष डब्बू ने जताया दुख, एविएशन कंपनी को ठहराया जिम्मेदार

हल्द्वानी: केदारनाथ रूट पर हाल ही में हुए हेलीकॉप्टर हादसे को लेकर उत्तराखंड मंडी परिषद के अध्यक्ष अनिल कपूर डब्बू ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोमवार को हल्द्वानी मंडी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि यह घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और पीड़ादायक है।

उन्होंने इस हादसे में राज्य सरकार की किसी भी प्रकार की लापरवाही से इनकार करते हुए कहा कि “कुछ घटनाएं आकस्मिक होती हैं, लेकिन इस मामले में एविएशन कंपनी की लापरवाही साफ तौर पर सामने आई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।”

विपक्ष पर निशाना साधते हुए डब्बू ने कहा कि कांग्रेस सिर्फ नकारात्मक राजनीति कर रही है। उन्होंने याद दिलाया कि “जब 2013 में केदारनाथ आपदा आई थी, उस समय प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी और 20 हजार लोग लापता हो गए थे, लेकिन सरकार के पास कोई पुख्ता जानकारी तक नहीं थी।”

डब्बू ने कहा कि वर्तमान सरकार चारधाम यात्रा को लेकर पूरी तरह सतर्क है और यात्रियों की सुरक्षा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in आध्यात्मिक

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]