Connect with us

आध्यात्मिक

हल्द्वानी : विपक्ष के आरोपों पर मंडी परिषद अध्यक्ष अनिल कपूर डब्बू ने किया पलटवार,विकास कार्यो नही पचा पा रही कांग्रेस, रचनात्मक विपक्ष की भूमिका के निर्वहन की जरूरत

हल्द्वानी उत्तराखंड मंडी परिषद के अध्यक्ष डॉ अनिल डब्बू ने हरिद्वार मे मंशा देवी रोप वे के संचालन के संबंध मे हुए टेंडर प्रक्रिया पर नेता प्रतिपक्ष के आरोपों को तथ्यों से परे और दुर्भावनापूर्ण बताया है।

डॉ डब्बू ने कहा कि नगर निगम हरिद्वार द्वारा मंसादेवी रोपवे के संचालन और अनुरक्षण हेतु पहली रुचि की अभिव्यक्ति (EOI) दिनांक 17.02.2025 को प्रकाशित की गई थी। इस EOI के जवाब में केवल एक फर्म से रुचि की अभिव्यक्ति प्राप्त हुई, जो अपर्याप्त थी। पर्याप्त प्रतिस्पर्धा और योग्य फर्मों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए, नगर निगम ने पुनः एक नई रुचि की अभिव्यक्ति तैयार की और इसे दिनांक 17.03.2025 को प्रकाशित किया।
रोपवे संचालन और अनुरक्षण के लिए ईओआई के पश्चात दिनांक 9/4/25 को निकाली गई आरएफपी में रोपवे के संचालन और अनुरक्षण हेतु अनुभव को प्राथमिकता दी गई थी। सरकार के द्वारा निर्मित समिति ने जारी की गई आरएफपी पर कोई प्रतिकूल टिप्पणी नहीं की है।

उन्होंने कहा कि निविदा निरस्त करने का निर्णय भी नगर निगम ने स्वयं लिया है एव्ं हाई कोर्ट ने निविदा निरस्त किए जाने हेतु कोई भी निर्णय नहीं दिया है। उषा ब्रेको ने समिति के रिपोर्ट एवम् कार्य प्रणाली पर भी सवाल उठाए थे जिस को हाई कोर्ट ने निराधार मानते हुए कंपनी को उचित पटल पर अपनी बात रखने के लिए कहा। हाई कोर्ट ने स्पष्ट किया कि सरकार रोपवे के संचालन एवम् अनुरक्षण हेतु अपनी नीति बना रही है जिसपे सवाल खड़ा करना निराधार है। पूर्व में प्रकाशित निविदा का अनुमोदन मेयर से लिया गया था एवम् भविष्य में बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया जाना था।

डॉ अनिल डब्बू ने कहा कि टेंडर प्रक्रिया मे सभी मानकों का पूरी तरह से पालन किया गया है और नेता प्रतिपक्ष महज अनुमान के आधार पर दोषारोपण कर रहे हैं जो कि दुर्भावनावश है। उन्होंने कहा कि राज्य मे लाखों करोड़ के कार्य गतिमान है और कांग्रेस विकास प्रक्रिया को पचा नही पा रही है तथा उन पर उंगली उठा रही है। कांग्रेस को विकास कार्यो मे रचनात्मक विपक्ष की भूमिका का निर्वहन करना चाहिए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in आध्यात्मिक

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]